Learn Fast for Better Results

ऐसे आएंगे अच्छे नम्बर
अगर आप परीक्षा में अच्छे नम्बर लाना चाहते हैं तो ऐसे कई वैज्ञानिक तरीके हैं जिनसे आप बेहतर स्कोर कर सकते हैं . मैथ्स यानि गणित का आप जितना अभ्यास करेंगे , उतने ही नम्बर अच्छे आएंगे . आपको किस तरह से याद होता है उसका तरीका आप खुद खोजें .

जब आ रही हो नींद –
जिस तरह छोटे बच्चे रात में सोते समय कहानियां पढ़ते हैं आप भी उसी वक़्त थोड़ी सी पढाई करें . सोने के दौरान दिमाग साडी नयी जानकारियों को इकठ्ठा करता है . इसीलिए इस बात की पूरी संभावना है की जो भी आपने सोने से पहले याद किया है वह आपको याद रहे .

खुद को ट्रीट दें.
एक हैल्दी कुकी , अपने घर का चक्कर , 5 मिनट ट्विटर और फेसबुक पर जो भी चीज़ें आपको ढेर साडी पढाई के बाद इनाम की तरह लगे वह खुद को दें . अपने आप से वादा करें की जब भी आप अच्छी तरह पढाई करेंगे इनमे से कोई इनाम आप ज़रूर लेंगे . इससे आपको बेहतर रूप से पढ़ने में मदद मिलेगी.

जगह बदलें
शोध साबित कर चुके हैं कि एक ही चीज़ अलग – 2 जगह याद करने पर उसके भूले जाने कि आशंका अपेक्षाकृत कम हो जाती है . असल में जब भी हम अपने कमरे से रसोई में , रसोई से छत पर जाते हैं तो हमारा दिमाग एक ही चीज़ को नयी चीज़ों से जोड़ता है और याद कर लेता है .

टॉपिक बदलें –
कभी भी एक ही टॉपिक को लेकर ना बैठें . एक सिटींग में थोड़ी अलग अलग चीज़ों को लेकर बैठें . इससे आपको सही रणनीति बनाने मैं मदद मिलती है . जैसे आप गणित कि पढाई कर रहे हैं और उसमें डिवीज़न कर रहे हैं तो ऐसी सीरीज का चुनाव करें, जिसमें डिवीज़न के आलावा गुणा(मल्टिप्लिकेशन), जोड़(ऑडिशन) भी शामिल हों . इससे सवाल हल करने का सही तरीका मिलेगा .