Learn Fast for Better Results

ये आदतें ही बनेंगी आपको एक होनहार विद्यार्थी

सकारात्मक सोच

हमेशा सफल कैसे हों इस बारे में सोचें और सदैव पॉजिटिव रहे | कैसा भी विषय हो या परीखा हो उससे डरें नहीं न ही तनाव में आयें, बल्कि अपने आप से कहें की आपके दिमाग और इरादे के आगे ये कुछ भी नहीं हैं | कभी न सोचें कि मुश्किल है नहीं होगा, बल्कि कहें कि आसन है मुझसे ज़रूर होगा | हर समस्या को पहेली समझें |

टाइम मैनेजमेंट

समय को अति आवश्यक और महत्वपूर्ण भागों में बांटकर अपनी दिनचर्या सुनियोजित करें | जो काम महत्वपूर्ण हैं किन्तु तात्कालिक रूप से आवश्यक नहीं हैं, उसे प्राथमिकता में दुसरे पायदान पर रखें |

प्रभावी अध्ययन

पढाई सिर्फ अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए करें | विषय के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनाएं | उसे सिर्फ एक विषय की तरह नहीं बल्कि जीवन में एक कौशल की तरह सीखें |

अंतराल के साथ पढ़ें

जिस प्रकार हम पुरे दिन का खाना एक साथ नहीं खा सकते, उसे विभिन्न अंतरालों से खाना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार लगातार पढने की बजाय हर एक घंटे की पढाई के बाद 10-15 मिनट का विराम लें | इससे लर्निंग स्थाई बनती है

एक बार में एक चीज़

अपने दिमाग और शारीर को एक बार में एक ही चीज़ पर फोकस करें | एक बार में एक प्रश्न या विषय वास्तु को केंद्र में रख कर उसे पूरा करें और पक्का करें | बस यही सोचें की यदि यह प्रश्न आया तो सही होगा |